spot_img

संतान की चाह में गर्भवती शिक्षिका की दर्दनाक मौत

spot_img


आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका विनीता सिंह ने तोड़ा दम
नवाचारी शिक्षिका के निधन से विद्यालय में छाया मातम
सराय सुल्तान स्कूल की प्रिय शिक्षिका विनीता सिंह नहीं रहीं

खानपुर (गाजीपुर): सराय सुल्तान गांव के परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका विनीता सिंह की बीमारी के कारण मौत हो गयी। जनपद के सबसे आखिरी छोर पर जौनपुर की सीमा पर बसे सराय सुल्तान गांव की शिक्षिका विनीता सिंह कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया से अपने पहले बेटे को जन्म देने का प्रयास कर रहीं थी। उसी दौरान आंध्रप्रदेश में हैदराबाद शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर सोमवार की शाम अंतिम सांस ली। मंगलवार को विद्यालय परिसर में मातम का गमगीन माहौल रहा। सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने नम आंखों से अपनी प्रिय शिक्षिका को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2015 के नवम्बर माह में विद्यालय में शिक्षिका के रूप में आयीं विनीता सिंह मृदुभाषी एवं नवाचारी शिक्षा में पारंगत थी। आजमगढ़ के मेहनगर की निवासिनी विनीता की शादी दस वर्ष पूर्व हुआ था। विनीता को कोई संतान न होने की वजह से अपने पति सूर्य प्रताप सिंह के साथ आईवीएफ प्रणाली से गर्भधारण करने हैदराबाद चली गयीं थी। जहां पांच महीने तक के गर्भावस्था में गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गईं। डॉक्टरों ने आईसीयू भर्ती किया जहां सोमवार की शाम विनीता मौत हो गयी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विनीता की वजह से सैदपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में सराय सुल्तान का नाम हमेशा अच्छे नवाचार एवं शिक्षा उपलब्धि के लिए लिया जाता है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...