spot_img

तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में एमआर पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

spot_img

गाजीपुर। योगासन स्पोर्ट एलाइंस एसोसिएशन गाजीपुर द्वारा तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन गाजीपुर स्थित सनबीम स्कूल महाराजगंज में भव्य रूप से कराया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया प्रतियोगिता में एम आर पब्लिक स्कूल रावल मोड़ सैदपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 मेडल जीतकर ऑल ओवर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं आयोजक सनबीम स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सेंट जॉन्स स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला गाजीपुर के सचिव धर्मेंद्र कुमार तथा प्रधानाध्यापिका अर्चना ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मेडल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अपनी सफलता का जश्न मनाया।आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास को बल मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...