
सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के रामपुर-मांझा स्थित आवास पर 20 सितंबर को दलित प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल हुए। अंकित भारती वर्तमान में सैदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक हैंरात्रिभोज के दौरान वक्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और एकजुटता पर चर्चा की। समर्थकों ने अंकित भारती को दोबारा विधायक बनाने के लिए संकल्प लेने तथा दलित समाज के बीच संपर्क बढ़ाने की बात कही। विधायक ने सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।अपने संबोधन में अंकित भारती ने कहा कि दलित समाज के आरक्षण, रोजगार, पदोन्नति और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम में राम गौतम, रामचरन मास्टर, सेवालाल, देवराज, नागेंद्र राम, उमाशंकर राम, चंद्रिका राम, डॉ. दयाराम, रामधनी राम, नंदलाल पहलवान, अशोक राम, रमेश पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक ने कोडरी (तराये) में आयोजित राजभर समाज की सभा में भी भाग लिया।



