सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ बहरियाबाद हाईवे अंडरपास पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित राम तवक्का बूथ के पास अवैध हथियार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुधांशु यादव उर्फ पिंटू यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी ग्राम रद्दीपुर थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद लाल रंग के बैग से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 222/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।



