spot_img

ऐतिहासिक रामलीला मंचन का आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

spot_img

खानपुर:: खानपुर के ऐतिहासिक रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। आदर्श श्रीरामलीला खानपुर का शुभारंभ शरदीय नवरात्र के प्रथम दिन खाद्य सुरक्षा, औषधीय प्रसाशन एवं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने लीला मंच का फीता काटकर गणेश वंदना और आरती कर रामलीला का विधिवत उदघाटन किया। उदघाटन से पूर्व कमेटी के अलावा अतिथियों ने पूजा पाठ व हवन किया। रामलीला समिति की ओर से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना के व्यास शिवाजी मिश्रा, अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह और रामायण व्यास बीरेंद्र चौबे को भी सम्मानित किया गया। डॉ दयाशंकर मिश्रा ने खानपुर के ऐतिहासिक रामलीला की प्रसंशा करते हुए इसे सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मनोरंजन बताया। रामायण को मानव जीवन की सबसे बड़ी उपहार बताते हुए कहा कि मानव जीवन के हर संकट में रामायण हमें आदर्श ज्ञान देता है। मानवीय मूल्यों की परिभाषा को रेखांकित करने के साथ ही सामाजिक समरसता का भी संदेश मिलता है। माननीय मंत्रीजी ने अपने निधि से खानपुर रामलीला मैदान की चाहदीवारी, भव्य मंच और गणवेश कक्ष के साथ मुख्य द्वार बनवाने का आश्वासन दिया। नखड़ू सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया। लीला ब्यास राजकुमार सिंह ने मंच संचालन से सबको विभोर कर दिया। रीशु सिंह, अमृतेश सिंह, गौरव सिंह, सन्तोष गुप्ता, गौरव वर्णवाल, अचल विश्वकर्मा, रविशंकर सिंह, चंद्रशेखर कनौजिया रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...