spot_img

नवरात्र और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दर्जनों प्रतिष्ठानों पर छापे मार एकत्र किए नमूने

spot_img

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/विशेष अभियान चलाकर कुल-06 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें दिनांक 21.09.2025 को महाजन टोली, न0पा0परि0, गाजीपुर स्थित बाल कृष्ण केशरी के प्रतिष्ठान मेसर्स-बालकृष्ण एण्ड सन्स से किशमिश एवं साबूदाना का 01-01 नमूना, मिश्रबाजार, गाजीपुर स्थित सिद्धार्थ गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोल्डेन हर्ट से काला द्राक्ष (ब्लैक किशमिश) का 01 नमूना, आदर्श गॉव, गाजीपुर स्थित राजेश कुमार के प्रतिष्ठान मेसर्स-सौरभ टेªडर्स से तिन्नी चावल एवं सिंघाडा आटा का 01-01 नमूना, आदर्श गॉव, गाजीपुर स्थित कैलाश गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-जय भगवती टेªेडर्स से मूगफली दाना का 01 नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...