spot_img

12 किमी दूरी 18 मिनट में, मीडिया सेल और सादात पुलिस की तत्परता से युवती की जान बची

spot_img

गाजीपुर। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डालने वाली युवती को मीडिया सेल और थाना सादात पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने नई ज़िंदगी दे दी।डीजीपी ऑफिस की सोशल मीडिया सेल से सूचना मिली कि थाना सादात क्षेत्र के ग्राम कुन्दर्शीपुर में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर भारी मात्रा में दवा की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।मीडिया सेल गाजीपुर ने तत्काल थाना सादात को अलर्ट किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने 12 किमी की दूरी महज 18 मिनट में तय की और मौके पर पहुंचकर देखा कि युवती चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ी है। महिला सिपाही की मदद से उसे तुरंत सीएचसी सादात में भर्ती कराया गया, जहां समय पर इलाज से उसकी जान बच गई।पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि प्रेमी से नाराज़गी और जीवन से हताशा के चलते उसने गोलियां खा ली थीं। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने पर उसकी मृत्यु हो सकती थी।मीडिया सेल गाजीपुर और थाना सादात पुलिस की तेज़ी, समर्पण और कर्मठता की परिजनों व ग्रामीणों ने दिल खोलकर प्रशंसा की।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...