spot_img

चार दिन की तलाश के बाद गंगा से बरामद हुआ युवक का क्षत विक्षत शव, गांव में मातम

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर निवासी गोपी कुमार की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत के चार दिन बाद आज उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बीते गुरुवार को गोपी कुमार करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पर स्नान कर रहे थे, तभी वह अचानक लापता हो गए। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने चार दिन तक गंगा में लगातार खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली और टीम लौट गई।
ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और नाव की मदद से दिन-रात तलाश जारी रखी। आखिरकार आज जमानिया के हरपुर गांव के पास गंगा से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...