spot_img

बेलसड़ी गांव पहुंचे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का मंत्री ने दिया आश्वाशन

spot_img

दीपक राजभर हत्याकांड में परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का मंत्री ने दिया आश्वासन
वीडियो में दिख रहे आरोपी की तलाश में लगी कई पुलिस टीमे

गाजीपुर। यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को जिले के बेलसड़ी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक राजभर हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है और सभी दोषी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी पहले दिन से ही पूरे प्रदेश में है और वे स्वयं लगातार पुलिस अधीक्षक के संपर्क में हैं।मंत्री राजभर ने बताया कि वीडियो में गमछा बांधे दिख रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। आरोपी के खिलाफ दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में भी मुकदमा दर्ज है और पुलिस अपराधी के काफी करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।मंत्री ने मृतक के पिता राम अवतार राजभर और भाई संदीप राजभर से मिलकर अपना मोबाइल नंबर दिया और किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क करने को कहा। इस दौरान मुकदमे में नामजद अभिषेक राजभर की पत्नी दीपक राजभर भी मौके पर पहुंचीं और मंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...