spot_img

परसनी गांव में जन अधिकार पार्टी की बैठक संपन्न, मंडलीय रैली की तैयारी तेज

spot_img

1.गांव चलो अभियान और वाराणसी मंडलीय रैली पर हुई चर्चा
2.राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि
3.ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल


गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय शिवकन्या कुशवाहा जी के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान के तहत तथा 08 फरवरी 2026 को वाराणसी में होने वाली मंडलीय रैली की तैयारी को लेकर आज परसनी गांव में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता माननीय अजीत प्रताप कुशवाहा जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता माननीय ओमप्रकाश वर्मा जी तथा जिलाध्यक्ष माननीय रंग जी कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुशवाहा (पूर्व मंडल अध्यक्ष, वाराणसी युवा मोर्चा) ने किया।बैठक में नीरज कुशवाहा प्रभारी, पंचदेव मौर्य अध्यक्ष, रवि प्रकाश मौर्य एवं अशोक मौर्य पूर्व प्रभारी, अभिमन्यु कुशवाहा उपाध्यक्ष, रामायण कुशवाहा महासचिव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। विनोद प्रजापति जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वक्ताओं ने गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को उठाने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के आयोजक दिनेश कुशवाहा, अमेरिका कुशवाहा एवं संतोष कुशवाहा रहे। ग्रामवासियों ने सामूहिक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...