spot_img

मकर संक्रांति पर मौनीबाबा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

spot_img

कड़ाके की ठंड में आस्था की डुबकी, गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य
सूर्य देव को अर्घ्य, मौनीबाबा समाधि पर हुआ विधि-विधान से पूजन
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा पुलिस बल, दिनभर रहा भक्तिमय माहौल
पतंगबाजी और पारंपरिक खानपान से गूंजा मकर संक्रांति का उत्सव

गाजीपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नंदगंज व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चोचकपुर स्थित मौनीबाबा घाट पर पहुंचे। गुरुवार को भोर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया, जिससे घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चों ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा मौनीबाबा की समाधि पर दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य किया। घाट पर दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को लाई, चिउड़ा, तिलकुट व भेली बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण इलाकों में भी पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। दिनभर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती रहीं और बच्चों ने पतंगबाजी का आनंद लिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...