spot_img

चोचकपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन,खेल से बच्चों की प्रतिभा निखरती है – मां० जै किशन साहू विधायक सदर

spot_img

गाजीपुर । जय श्री मौनी बाबा सपोर्टिंग क्रिकेट क्लब चोचकपुर के प्रांगण में विनीत कुमार की अध्यक्षता में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें निम्न टीमें ने प्रतिभाग किया उद्घाटन मैच करंडा व मेहरौली के बीच मैच का उद्घाटन लोकप्रिय सदर विधायक माननीय जै किशन साहू के द्वारा किया गया तथा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया अपने संबोधन में माननीय विधायक जी ने कहा कि खेल-खेल के भावना से होनी चाहिए यह खेल अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करता है, इससे देश व प्रदेश में चोचकपुर तथा जिले का नाम रोशन करने का अवसर इसी बीच से बच्चों को मिलता है ,इसी क्रम में माननीय विधायक जी के साथ समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि कोई भी खेल आपसी सद्द्भाव को बढ़ाने तथा अपना कौशल दिखाने की प्रेरणा देती है, इसी खेल से बच्चे आगे चलकर स्वर्ण पदक ,कांस्य पदक ,रजत पदक आदि पदक जितने का गौरव प्राप्त करते हैं, व जिला का नाम रोशन करने का काम करते हैं ,माननीय विधायक जै किशन साहू के साथ चलकर आए रामविजय सिंह यादव,प्रवीण यादव,इलियास जी, गुंजन यादव के अलावा क्षेत्र के प्रमुख लोगों में युवा नेता शैलेंद्र यादव पिंकू, बिट्टू यादव,अजीत पासवान,अकलू गोंड ,रामनिवास यादव,पूजन यादव तथा टीम के अध्यक्ष विनीत कुमार, उपाध्यक्ष पिंटू चौधरी ,कोषाध्यक्ष विपिन चौधरी ,बृज किशोर चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे संचालन का दायित्व विपिन राय ने पूरा किया

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...