spot_img

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: एक युवक का शव बरामद, दो लापता शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

spot_img

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि इस घटना में तीन युवकों की हत्या कर दी गई। पुलिस को घटनास्थल से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह उर्फ गांधी, निवासी पट्टी खेमनराय, गहमर के रूप में हुई है। जबकि सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी पट्टी बाबूराय, तथा अंकित सिंह पुत्र अरुण सिंह, निवासी पट्टी गोपालराय, गहमर की भी मौत होने का परिजनों ने दावा किया है, जिनके शव अभी तक नहीं मिल सके हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली गहमर के सामने एनएच-124सी (टीवी रोड) पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं पूर्व विधायक सुनीता सिंह भी पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटी रहीं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना के पीछे की पुरानी अदावत की पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...