spot_img

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

spot_img

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब झाड़ियों के पास एक अज्ञात नवजात शिशु (लड़का) का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। सूचना पाकर समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह व कॉन्स्टेबल जय कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे, जिनके सहयोग से नवजात के शव को मर्चुरी रूम में रखवाया गया। पुलिस ने शिशु की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नवजात किसी अस्पताल या घर से लापता तो नहीं था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...