spot_img

स्कूल जा रही मासूम श्रेया को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के नादेपुर गांव में सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सुभाष विद्या मंदिर स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा श्रेया चौहान, पुत्री चंद्रकेश चौहान, कक्षा 6, को सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बहरियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने फरार ट्रक और चालक की तलाश तेज कर दी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...