spot_img

समाजसेवी सनी सिंह और अंकित सिंघानिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

spot_img

गाजीपुर। (देवचंदपुर) प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी देवचंदपुर गांव में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया जिसमे 18 टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी कर्मवीर सिंह (शनि सिंह) और क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अंकित सिंघानिया ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुहमदाबाद और गाजीपुर की टीमों के बीच खेला गया रात्रिकालीन हुई इस प्रतियोगिता में मुहम्मदाबाद की टीम ने गाजीपुर की टीम को मैच हरा कर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया मैच काफी रोमांचक रहा जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे विजेता टीम को 5100 रुपए और उपविजेता टीम को 3100 रुपए अंकित सिंघानिया के पिता रामकृत राम ने प्रदान किए इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष विपिन कुमार देव,पूर्व प्रधान गोरख पाटिल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे ।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...