spot_img

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई रैली

spot_img

गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में दिनांक 08 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एक रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रातः 10.30 बजे जनपद न्यायालय के गेट नं0-01 से जनपद न्यायाधीश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
रैली के आयोजन उपरान्त जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के द्वारा आम जनमानस को लोक अदालत में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने एवं अपने वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने हेतु संबोधित किया।
रैली में धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शक्ति सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी.), राकेश कुमार-VII स्पेशल जज पाक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी लोकअदालत गाजीपुर, विजय कुमार-IV, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर स्वप्न आन्नद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नूतन दिवेदी, सिविल जज (सि0डी0), अमित कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर अन्य न्यायिक अधिकारीगण, सिविल बार के अध्यक्ष एवं महासचिव, समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण, समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कर्मचारीगण, पैनल लायर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण एंव न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण शामिल हुए।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...