spot_img

फोरलेन पर दो बाईकों में हुई जोरदार  टक्कर, युवक की मौत

spot_img

गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर मरदह फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हुए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोविंदपुर निवासी सोनू यादव (35) को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दूसरे घायल बबलू चौहान को गाजीपुर जिला अस्पताल से मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीसरे घायल पंकज चौहान (27) का इलाज जारी है। मृतक सोनू यादव के माता-पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका था। कुछ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के भाई बृजेश यादव की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...