spot_img

दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने पर ही पेट्रोल पंपो से मिलेगा पेट्रोल- एआरटीओ

spot_img

गाजीपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशा0), ने बताया है कि जनपद गाजीपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के दृष्टि से दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने को अनिवार्य करने जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ द्वारा ‘‘नो हेल्मेट नो फ्यूल‘‘ रणनीति लागू करने की अपेक्षा की गयी है। जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद गाजीपुर में स्थित सभी पेट्रोल पम्प संचालक/स्वामी आगामी 07 दिवसों में अपने प्रांगण में इस आशय के होर्डिंग लगाये, कि ऐसे दो पहिया वाहन को पेट्रोल विक्रय नही किया जाएगा जिसके चालक तथा सह यात्री ने हेल्मेट नही पहना हो। तथा सभी पेट्रोलपम्प संचालक एवं स्वामी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रतिष्ठान में हमेशा सी0सी0टी0बी0 कैमरा सदैव सक्रिय रहे ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में सी0सी0टी0बी0 फुटेज का अवलोकन कर आवश्यक निर्णय/कार्यवाही किया जा सके।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...