spot_img

पैमाइश का पत्थर उखाड़ने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

spot_img

गाजीपुर। पक्की पैमाइश करके लगाए गए पत्थर को उखाड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुहम्मदाबाद तहसील की राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चंदनी गांव निवासी मंगला राय पुत्र रिखदेव राय की भूमि की पैमाइश कर राजस्व टीम ने सीमांकन पत्थर लगवा दिए। आरोप है कि चंदनी गांव के ही भगवान पुत्र ब्रह्मदेव, उमा पुत्र ब्रह्मदेव, रामदयाल पुत्र बालेश्वर ने पैमाइश का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत राजस्व कर्मियों से किया, राजस्व कर्मियों के जांच में आरोप सही मिला। पीड़ित किसान मंगला राय की तहरीर पर मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...