spot_img

सैदपुर ब्लॉक परिसर में बवाल, ब्लॉक प्रमुख ने सपा नेता समेत कई पर मारपीट व फायरिंग का लगाया आरोप

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर, उनके पुत्र एवं सहयोगियों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया। घटना में ब्लॉक प्रमुख के करीबी वीरेंद्र सिंह यादव उर्फ वीरू भी घायल बताए गए हैं।ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि औरिहार निवासी देवराज सिंह ठाकुर, उनके पुत्र नितेश सिंह, भतीजे राजन सिंह समेत कई लोग ब्लॉक परिसर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। हीरा यादव के अनुसार, कुछ माह पहले कार्य में लापरवाही के कारण सर्वेश यादव को ब्लॉक के काम से हटा दिया गया था। इसके बाद वह देवराज सिंह ठाकुर के साथ रहने लगा।हीरा यादव का आरोप है कि सोमवार को ठाकुर ने फोन कर अपने आदमी को पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। रुपये देने से इंकार करने पर कुछ देर बाद आरोपित लोग ब्लॉक परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन पर पिस्टल से फायर भी किया गया, हालांकि गोली नहीं लगी। इसके बाद सभी ने मिलकर मारपीट की, जिसमें हीरा यादव और वीरेंद्र यादव घायल हो गए।घटना के बाद ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...

सैदपुर में चोरों का आतंक, तीन घरों को बनाया निशाना

1.लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर2.मुस्तफाचक...