बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष यादव की मौत
ब्रेकर बना मौत की वजह, संतोष यादव की दुर्घटना में गई जान
संतोष यादव की मौत के बाद हटाया गया बढ़ुआ गोदाम हाईवे का ब्रेकर
मऊ ।।बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से हुई दर्दनाक दुर्घटना में सैदपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाचक (पाही) निवासी संतोष यादव की मौत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उक्त ब्रेकर को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि यह ब्रेकर बिना मानक, चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर के बनाया गया था, जिससे आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे थे। बावजूद इसके संबंधित विभागों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया।बीते दिनों इसी ब्रेकर पर मोटरसाइकिल असंतुलित होने से संतोष यादव की गंभीर दुर्घटना हो गई, जिसमे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क निर्माण एजेंसी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया तथा ब्रेकर को तत्काल हटाने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ब्रेकर को हटवा दिया है वही इस मामले पर परिजनों ने कहा की अगर ब्रेकर पहले ही हटा दिया गया होता तो संतोष यादव की जान बच जाती ।



