spot_img

डायट सैदपुर में सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

spot_img

गाजीपुर (सैदपुर)उप शिक्षा निदेशक प्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर,गाजीपुर में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से आए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण का उद्देश्य सामाजिक विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गतिविधि-आधारित बनाना था। कार्यक्रम के दौरान नई शिक्षा नीति-2020, पाठ्यचर्या की समझ, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियाँ, ICT का प्रयोग, मूल्यांकन के आधुनिक तरीके तथा कक्षा-कक्ष में समसामयिक सामाजिक मुद्दों के समावेशन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा की गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्याख्यान,समूह कार्य,चर्चा और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से शिक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा इसे अपने विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ0 अर्चना सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को समाज, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की गहन समझ प्रदान करता है। यह प्रशिक्षण शिक्षण को गतिविधि-आधारित, विचारोत्तेजक और समसामयिक बनाता है, जिससे विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नागरिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। प्रवक्ता डॉ0 मन्ज़र कमाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों की विषयगत समझ, दृष्टिकोण और शिक्षण कौशल को सशक्त बनाने में सहायक होगा। आशा है कि आप सभी यहाँ अर्जित ज्ञान को कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू कर विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना,मूल्यबोध और तर्कशीलता का विकास करेंगे।
अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और आशा व्यक्त की कि यह प्रशिक्षण सामाजिक विज्ञान शिक्षण की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।इस अवसर पर डायट प्रवक्ता शिवकुमार पांडेय,डॉ0 मंज़र कमाल,आलोक तिवारी,राजवंत सिंह,राकेश यादव और हरिओम यादव आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ0 सर्वेश राय ने किया जबकि डॉ0 निधि ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...