spot_img

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार बिंद का शाम के समय पत्नी रीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी शौच के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान अमित ने घर में पंखे के सहारे साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।वापस लौटने पर पत्नी ने अमित को फंदे पर झूलते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों की सहायता से उसे नीचे उतारकर पहले पास के डॉक्टर के यहां ले जाया गया, जहां से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अमित गुजरात में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...