spot_img

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बांटे कंबल, लोगों ने जताया आभार

spot_img

गाजीपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गया है। तहसील सदर स्थित जिला पंचायत सभागार में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की उपस्थिति में 100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अब तक तहसील सदर क्षेत्र में लगभग 1300 कंबल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को दिए जा चुके हैं, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी का नैतिक दायित्व है और ठंड के मौसम में एक कंबल भी बड़ी सहारा बन सकता है। साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरा भी संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...