चंदौली। बुधवार को बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया चौराहे पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में किन्नर समाज सड़क पर उतर आया है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मामले में खुशबू किन्नर को पुलिस थाने ले गई है, जहां मान-मन्नअवल (समझौते/शांत कराने) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सूत्रों के अनुसार, बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ किन्नर समाज ने आरोप लगाया है कि बिना उनकी बात सुने कार्रवाई कर दी गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।मौके पर सीओ सदर, सीओ सकलडीहा और एसडीएम सकलडीहा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश में जुटे हैं।फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी, जबकि किन्नर समाज अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। आगे की स्थिति बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगी ।



