spot_img

शहर के मशहूर सम्राट ढाबे के खाने में चूहा का वीडियो वायरल के बाद, फूड विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर किया सील

spot_img

गाजीपुर। एक मामूली चूहे की वजह से एक बड़ा मशहूर और चलता रेस्टोरेंट प्रशासन ने सीज कर दिया है, बता दें कि एक कस्टमर ने ढाबे में खाना खाने के दौरान दही की प्लेट में चूहा पाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने ले लिया और इसके बाद फूड विभाग ने कार्यवाही की और ढाबे की जांच की। जिसमें अधिकारियों ने बताया कि ढाबा संचालक ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया कि दही में चूहा था। अब सोचिए उन लोगों पर क्या बीती होगी जो इतने बड़े चूहे को इस शाकाहारी बड़े रेस्टोरेंट में खाने के दौरान प्लेट में पाए और रेस्टोरेंट की लापरवाही देखिए कि उसने इस मरे चूहे वाली दही सर्व भी कर दी और जाने कितने लोगों को वो दही बसी भगाने से खिलाया भी होगा। फूड विभाग दही में चूहा वाले वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया और वहां छापेमारी कर दी जहां और भी कई गड़बड़ियां पाई गई हैं, जिसकी सैंपलिंग भी ली गई है। अगले आदेश तक खाना बनाने और परोसने का काम बंद रहेगा।फूड विभाग के संयुक्त निदेशक आर के पाण्डेय ने कहा कि खाने में चूहे के वायरल वीडियो के बाद कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि ढाबे में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं जैसे साफ सफाई, पेस्ट कंट्रोल के साथ बर्तनों की गुणवत्ता के साथ कई चीजें मानक के अनुरूप नहीं मिली, उन्होंने बताया कि फिलहाल सीजर की कार्यवाही करके और आगे की कार्यवाही की जा रही है, फिलहाल खाना बनाने और खिलने का कार्य यहां अगले आदेश तक जब तक ये गड़बड़ियां दुरुस्त नहीं हो जाती तब बंद रहेगी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...