ग़ाज़ीपुर। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवादा के भाग संख्या 43 पर कार्यरत बीएलओ जुगनू यादव कर्तव्य और कार्य निष्ठा की मिशाल पेश कर रहे हैं। इन दिनों निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई एसआईआर की ड्यूटी को समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए क्या दिन और क्या रात उनके लिए अब बराबर है।इस बाबत पूछे जाने पर जुगनू मास्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट को पूरा करना है, जिसके लिए 04 दिसंबर आखिरी तिथि तय की गई है। इसके लिए दिन में घर-घर जाकर फार्म देना और फिर उन्हें एकत्र करते हैं। रात या भोर में जब सर्वर चलता है, तब उसे ऑनलाइन भी करते हैं। बकौल ग्रामीण अरविंद ने बताया कि जुगनू मास्टर का हर कार्य समाज समर्पित होता है। चाहे शिक्षण कार्य हो या निर्वाचन ड्यूटी सभी को पूरी शिद्दत से करते हैं। उन्हें विद्यार्थी भी बहुत प्यार करते हैं।



