spot_img

पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलवाया

spot_img

गाज़ीपुर। थाना सादात पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों से मिलवाया। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम इकरा में एक अज्ञात महिला चोरी के संदेह में ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पाया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका कोई आपराधिक इरादा नहीं था। महिला की पहचान न हो पाने पर पुलिस ने उसका फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया माध्यमों से प्रसारित किया। इसके बाद जानकारी मिली कि महिला का नाम शांति देवी (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम कुजरांव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ है। थाना सादात पुलिस ने महिला के भाई अवधेश यादव से पहचान कराने के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...