spot_img

मौनी बाबा के मेले में इंसानियत की मिसाल बने एसओ अशोक कुमार गुप्ता: दो खोए मासूमों को परिवार से मिलाया

spot_img

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा के मेले में हजारों की भीड़ के बीच जब दो मासूम बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए, तब रामपुर माझा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने जो किया, वह पुलिस सेवा का सबसे मानवीय चेहरा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ अशोक कुमार गुप्ता ने फौरन माइक से लगातार स्वयं एलान किय , पुलिस टीम को सक्रिय किया और पूरी जिम्मेदारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। कुछ ही देर में दोनों बच्चों को उनके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया गया।
खोया हुआ पहला बच्चा जोजो जो अपने मामा जितेन्द्र यादव के साथ सुपुर्द हुआ वहीं दूसरा खोया हुआ बच्चा दिव्यांश जो अपने मां संगीता के साथ सुपुर्द हुआ।मेले में मौजूद लोगों ने इस मानवीय पहल पर जमकर प्रशंसा की।लोगों ने कहा कि जहां एक ओर पुलिस की छवि पर सवाल उठते हैं, वहीं ऐसे अफसर उस छवि को रोशन कर देते हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...