spot_img

प्रसिद्ध शिक्षक नेता स्व. विनोद सिंह की पुण्यतिथि पर साइकिल का हुआ वितरण

spot_img

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के कटरिया गांव में प्रसिद्ध शिक्षक नेता व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय विनोद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और ग्राम प्रधान रीना सिंह ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का निरीक्षण किया और उसकी भव्यता देखकर बोलीं “यह सचिवालय नहीं, लखनऊ का मिनी सचिवालय लग रहा है।”कार्यक्रम का संचालन कुंवर आशुतोष सिंह ‘आंशू’ ने किया। उन्होंने बताया कि स्व. विनोद सिंह शिक्षा और समाज upliftment के प्रतीक थे, इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद बच्चों को साइकिल देकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।आंशू ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 5 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण होगा।गांव में श्रद्धांजलि और सेवा के इस संगम ने स्व. विनोद सिंह के आदर्शों को फिर से जीवंत कर दिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...