spot_img

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पलभर में बुझ गया घर का चिराग

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के 32 वर्षीय युवक मुख्तार यादव उर्फ मनीष पुत्र स्व. पिबारू यादव की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मनीष मड़ई के पास काम कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह मौके पर ही गिर पड़ा। परिवार और गांववालों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।मनीष की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर शख्स इस हादसे से गमगीन है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...