अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर पुलिस चौकी ग्राम बरईपुर सिकरा में बिजली लाइन करंट लगने से पांच दुधारू भैंस एक पड़वा की मौत इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश पशुपालकों को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान और उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्श सूत्रों के अनुसार बताया गया जेई,एसडीओ के मिलीभगत से मानक विहीन अवैध तरीके से इस लाइन को बनाया गया था ग्रामीणों द्वारा जेई, एसडीओ, एक्सिन द्वारा बनाई गयी इस अवैध लाइन मे सम्मलित लोगो पर कार्यवाही हो एवं विभाग द्वारा उच्च अधिकारी द्वारा जांच होयह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई। बताया गया कि रात में ही बिजली का तार टूट गया था। सुबह हमेशा की तरह पशुपालक अपनी भैंसों को एलआईसी कॉलोनी स्थित राजेश श्रीवास्तव की प्लाटिंग में चराने ले गए थे, जहां वे टूटे हुए तार की चपेट में आने से मौके पे ही मौत भैंसों में संजय यादव (पुत्र स्व. जगन्नाथ यादव) की एक गर्भवती और एक दुधारू भैंस, बचाऊ यादव (पुत्र स्व. रामनाथ यादव) की एक गर्भवती और एक दुधारू भैंस, संजय यादव (पुत्र स्व. बाढू यादव) की एक गर्भवती हरियाणवी नस्ल की भैंस तथा गंजी यादव (पुत्र स्व. बाढू यादव) का एक पड़वा शामिल है। इस हादसे से पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा वही लोगो का कहना हैं विजली विभाग क़ो इस मामले क़ो संज्ञान में लेकर उचित मुआवजा दिलाने का कार्य करें जिससे उनकी आर्थिक इस्थिति में वृद्धि हो स्थानीय निवासी बच्चे लाल यादव ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तार रात में ही टूट गया था उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले भी इसी तरह तार टूटने से मंगरु यादव (पुत्र स्व. लक्ष्मण यादव) की एक गर्भवती भैंस की मौत हो जाने के बाद इसके बाद भी तार क़ो नही बदला गया बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी



