spot_img

नहर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव,हत्या की आशंका

spot_img

अदलहाट थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव के पास नहर पुलिया में रविवार की सुबह शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। वहीं थाने पर पहुंची मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच की।थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव स्थित नहर पुलिया पर सुबह ग्रामीण टहलने निकले थे कि देखा कि पुलिया के अंदर कोई फसा हुआ है नजदीक से जाकर देखा तो कोई महिला लग रही थी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने अदलहाट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर पुलिया से शव को बाहर निकालकर थाने ले गई।जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी स्व० रामजी की पुत्री सानिया उर्फ लच्छन उम्र 22वर्ष के रूप में की गई। मृतिका शनिवार की शाम 6 बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। पुलिस के अनुसार जिसे रात्रि आठ बजे अदलहाट बाजार के शर्मा मोड़ त्रिमुहानी पर देखी गई थी।सुचना पर पहुंची फारोन्सिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। मृतका दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर थी, मृतका की मां मालती देवी ने हत्या का आरोप लगाया है।वही प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि मृतका के भाई ने तहरीर दिया है जिससे जांच कर आगे की कार्यवाई की जायेगी ।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...