spot_img

गंगा में स्नान करने गईं तीन किशोरियां डूबी, चार को मल्लाह ने खींचकर बचाया

spot_img

गाजीपुर। सुबह का सन्नाटा, गंगा किनारे उगते सूरज की लालिमा और स्नान करती मासूम हंसी… तभी गंगा की लहरों ने निगल लिया तीन ज़िंदगियां। करंडा थाना क्षेत्र के अमवां घाट पर सुबह लगभग छह बजे गंगा में स्नान कर रही थीं। अचानक गहराई में फिसलने से अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच तीन युवतियां लहरों में समा गईं जबकि चार को स्थानीय मल्लाह बलिराम चौधरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर खींचकर बाहर निकाला। डूबी हुई युवतियां पूनम (19) पुत्री रामबचन यादव, रोली (16) पुत्री राजदेव यादव और खुशी (12) पुत्री बब्लू यादव, तीनों निवासी रामजनपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। घाट पर मातम पसरा है, परिजन बेहाल हैं, कोई बेटी को पुकार रहा है तो कोई लहरों में टकटकी लगाए खड़ा है। गांव की गलियों में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।सूचना मिलते ही नायबतहसीलदार मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ को सूचित कर दिया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...