spot_img

केरल घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आरएसएस के खिलाफ प्रदर्शन

spot_img

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आरएसएस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केरल में आरएसएस के एक कैंप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे गंभीर आपराधिक कृत्य बताते हुए आरोपी आरएसएस नेताओं और संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा “यह घटना गंभीर है। आरएसएस नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। हम न्याय की मांग तब तक करते रहेंगे जब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिलता।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...