spot_img

पुरानी रंजिश में तड़तड़ाई गोलियां: युवक को मारी गोली

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचरासी गांव में सुबह गोलियों की गूंज से इलाका थर्रा उठा। सुबह साढ़े छह बजे के करीब टहलने निकले पारस नाथ यादव पुत्र श्रीनाथ यादव पर सात हमलावरों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। गोलियां चलीं, लाठियां बरसीं और पूरा गांव खौफ के साए में आ गया।
घायल पारस यादव ने बताया कि जब वह श्री अम्बिका यादव स्कूल के पास पहुंचे, तभी मनीष यादव, गोलू यादव समेत सात लोगों ने उन्हें घेर लिया। पहले एक गोली चली जो पास से निकल गई, लेकिन दूसरी गोली सीधी उनके दाहिने पैर की जंघा में जा धंसी। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनका एक हाथ टूट गया और सिर फट गया। खून से लथपथ पारस वहीं गिर पड़े।पारस के मुताबिक, यह हमला आठ महीने पुरानी रंजिश का नतीजा है। कुसम्ही कला गांव में एक बारात के दौरान उन्होंने मनीष यादव को बाइक चोरी करते देखा था और मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था और आज उन्होंने खुलेआम गोली चला दी।घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा गया। डॉक्टर स्वतंत्र सिंह के अनुसार, गोली निकाल ली गई है और पारस की हालत अब स्थिर है।पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...