spot_img

नौकरी के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के शिकार को साइबर क्राइम थाना ने  8 लाख रुपए वापस कराए

spot_img

गाजीपुर। साइबर क्राइम थाना ने पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर पतारी, थाना दुल्लहपुर निवासी रमेश यादव से नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 16 लाख 5 हजार रुपये की ठगी की थी। पीड़ित द्वारा 4 फरवरी 2025 को दी गई तहरीर पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा मु0अ0सं0 05/2025 धारा 419, 420, 406, 506 भादवि व 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे पैसा रिफंड अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल साइबर) और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम की टीम ने सक्रियता से विवेचना की और कार्यवाही करते हुए ठगी की रकम में से 8 लाख रूपए की रिकवरी कर उसे पीड़ित के खाते में वापस कराया।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अंजान लोगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, किसी को अपना ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें और फर्जी ऑफ़रों के झांसे में न आएं। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर 24 घंटे के भीतर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...