spot_img

डीएम-एसपी ने किया रामलीला लंका मैदान का निरीक्षण,ली जानकारी

spot_img

गाजीपुर। नवमी एवं दशहरा मेला का दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने प्राचीन रामलीला लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत, प्रकाश, बैरिकेटिग, पार्किंग व्यवस्था, की जानकारी ली।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को रामलीला मैदान की साफ सफाई एवं मेला मे आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।साथ ही रामलीला मैदान में लगने वाले दुकानों को सेक्टर के हिसाब से लगाया जाए। लंका मैदान मे आने जाने के रास्ते में कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाए। लंका मैदान मे पर्याप्त मात्रा मे प्रकाश की व्यवस्था रहे तथा बैरिकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पुलिस अधीक्षक (शहर) , क्षेत्राधिकारी सदर मौजूद रहें।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...