spot_img

अराजक तत्‍वों ने तोड़ी स्‍व. राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा

spot_img

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परिसर में लगी संस्थापक मंडल के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। यह प्रतिमा 25 जुलाई 2007 को लगी थी। इसकी जानकारी रविवार की सुबह होने पर विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात अराजक तत्व रात करीब 12 बजे विद्यालय की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने स्वर्गीय राममूर्ति पांडेय की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना को लेकर विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर प्रबंधक विपिन कुमार उर्फ राजन पांडेय, हवलदार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, सूर्यभान सिंह, फौजदार यादव, रामधनी शर्मा, कामेश्वर पांडेय, मिश्री पांडेय, संतोष सिंह मुन्ना, नागेंद्र सिंह, हरिगोबिंद सिंह वकील, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गोंड सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...