spot_img

कोचिंग पढ़ाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने की हैवानियत

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक बच्ची पढ़ाई करने आरोपी की बहन के घर गई थी। बहन की गैरमौजूदगी में आरोपी ने झांसा दिया कि कोचिंग हम पढ़ा देंगे और उसी दौरान मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

शिक्षक समायोजन में वरिष्ठता की अनदेखी पर शिक्षकों का विरोध तेज

गाजीपुर में शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के खिलाफ बीएसए को...