spot_img

डायट सैदपुर में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ

spot_img

सैदपुर। उप शिक्षा निदेशक श्री प्रकाश सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर-ग़ाज़ीपुर में आज जिला स्तरीय बेसिक शिक्षा परिषद के 200 अध्यापकों का तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण के पहले सत्र में प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन,प्री टेस्ट और इसके बाद सभी का परिचय सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात डायट प्रवक्ता व ट्रेनिंग नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस प्रशिक्षण की पूरी रूपरेखा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने ने सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण माड्यूल के सभी पहलूओं पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से इसे अपने अपने विद्यालयों और समाज में पहुंचाने और लागू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस प्रशिक्षण को मौजूदा माहौल में एक अदभुत,आवश्यक और दैनिक जीवन में विशेष कर बच्चों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया। पहले सत्र के बाद टी ब्रेक का समय हो गया। टी ब्रेक के बाद दूसरे सत्र में संदर्भदाता मणिकांत चौबे ने ‘सुरक्षा एवं संरक्षा:अभिप्राय और विभिन्न आयाम’ विषय पर PPT और गतिविधि आदि की मदद बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से अपनी बातों को बेहतर अंदाज में प्रस्तुत किया। लंच बाद तीसरे सत्र में डायट प्रवक्ता हरिओम यादव ने ‘ साइबर सुरक्षा के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की । उन्होंने पीपीटी और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण के चौथे सत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया से आए हुए विशेषज्ञों ने वित्तीय साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों आदि पर महत्वपूर्ण चर्चा परिचर्चा की । प्रशिक्षण में प्रतिभागी शिक्षकों ने बहुत उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता शिव कुमार पाण्डेय,बृजेश कुमार,आलोक तिवारी,नवल गुप्ता,राजवंत सिंह,डा0 अर्चना सिंह, डा0 शाज़िया रशीदी,प्रशिक्षक विजय प्रताप सिंह,धीरेन्द्र सिंह और विभिन्न ब्लाकों के प्रतिभागी शिक्षक आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ0 मंज़र कमाल ने किया ।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...