खानपुर :: खानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वास्थ्य पखवाड़ा चिकित्सा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रदेश संगठन के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर करीब 75 मरीजों में फल वितरित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर दो अक्टूबर तक विभिन्न बीमारियों के लिए चिकित्सीय शिविर आयोजित किये जायेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी यादव ने मुख्य अतिथि रामतेज पांडेय और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से अलंकृत किया। बृजनंदन सिंह ने कहा कि मोदीजी अपने राजनीतिक जीवन में महिलाओं किसानों और नौजवानों पर विशेष ध्यान देते है इसीलिए महिलाओं के लिए दर्जनों लाभकारी योजनाएं लेकर आये है। उनके शिक्षा चिकित्सा और आर्थिक स्वाबलंबन के साथ सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाता है। रामतेज पांडेय ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क और सस्ते इलाज की गारंटी भाजपा सरकार में ही सुनिश्चित हो सकी है। चिकित्सा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा का भी शुरुआत किया। डॉ बृजेश यादव, डॉ प्रसेन सिंह, डॉ शिवम पांडेय, प्रियंका मौर्या, किशोरी कश्यप, कमलेश सिंह पिंटू, प्रदीप सिंह पप्पू, नामवर यादव रहे।



