spot_img

खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ

spot_img

सैदपुर ।।दिनाँक 17 सितम्बर 2025 को विकास खण्ड सैदपुर के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2025 का शुभारंभ किया गया यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक एक माह तक निरंतर चलेगा! पोषण माह में मुख्यतः मोटापा निवारण, जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए वोकल फॉर लोकल तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा तथा पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर आधारित है इस अभियान में एक पेड़ माँ के नाम पर भी लगाया जाना है!शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण संबन्धित व्यवहार तथा पुरुषो की सहभागिता भी निर्धारित किया गया है! कार्यक्रम में यह बताया गया कि उक्त कार्यक्रम विकास खण्ड में संचालित सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो एवं ग्राम पंचायतो में आयोजित होंगी तथा उसका फोटो पोषण अभियान के बेबसाइड पर अपलोड किया जायेगा! कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, सैदपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सैदपुर, सहायक विकास अधिकारी ( आइ एस बी ) सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) तथा चिकित्सा विभाग के डाक्टर एवं प्रोन्नत प्राप्त बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा पाण्डेय एवं सरिता पाठक उपस्थिति थी !कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम स्तर पर इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी तथा स्वम् सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश निर्गत कर दिया गया है! शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम के गतिविधि का फोटो पोषण अभियान में अपलोड करने का भी निर्देश दिया गया! कुपोषण पर बल देते हुए सैदपुर विकास खण्ड को कुपोषण मुक्त कराने के लिए संकल्प लिया गया! कार्यक्रम का संचालन श्री कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रधान सहायक द्वारा किया गया एवं श्रीमती सुनीता सिंह, प्रभारी सीडीपीओ द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया!

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...