spot_img

बहादुरगंज नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अंसारी गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंग I.S.-191 के सहयोगी, गैंग D-131 के सरगना व टॉप-10 अपराधी रेयाज अहमद अंसारी को 31 अगस्त 2025 की रात 8:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रेयाज बहादुरगंज नगर पंचायत का चेयरमैन भी है। गिरफ्तारी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की गई।पुलिस अधीक्षक श्री ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल सोनकर और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।रेयाज पर गंभीर आरोप हैं जिनमें रंगदारी, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी, और संपत्तियों पर अवैध कब्जा शामिल है। उसके खिलाफ कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में माफिया नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...