spot_img

सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण, गोमती नदी से प्रभावित सैदपुर क्षेत्र का लिया जायजा

spot_img

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित सैदपुर के तेतारपुर और गौरहट गांव का हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 9:25 पर वाराणसी से रवाना हुआ और 9:35 पर तेतारपुर गांव पहुंचा। उन्होंने दोनों गांव का दो बार चक्कर लगाया और फिर 9:50 पर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।जिला प्रशासन को शुक्रवार शाम से ही सीएम दौरे की सूचना मिल गई थी। गोरखा स्थित जसवंत राय स्मारक इंटर कॉलेज में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया। वहां पीएसी बल और सिविल पुलिस तैनात की गई। दमकल और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के रवाना होने तक प्रशासन सतर्क रहा।बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के अनुसार पहली बाढ़ से बची हुई फसल भी दूसरी बाढ़ में नष्ट हो गई। धान, बाजरा और रहर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब स्थानीय प्रशासन को सर्वे कर किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देना है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...