spot_img

करंट की चपेट में आने से चार झुलसे, तीन की हालत नाज़ुक

spot_img

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के पड़िता और जागोपुर गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिजली के जर्जर तार की मरम्मत के दौरान अचानक करंट दौड़ गया, जिससे चार लोग बुरी तरह झुलस गए।घायलों में राजमंगल यादव (25), विनोद यादव (50), बेचू यादव (35) और योगेश यादव (25) शामिल हैं। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीन की हालत गंभीर है, जबकि एक स्थिर है।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बिजली के तार लंबे समय से जर्जर हालत में लटक रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...