spot_img

चेतावनी बिंदु पार कर लाल निशान की ओर बेतहाशा बढ़ रही गंगा, दहशत में तटवर्ती गांव

spot_img

गाजीपुर। मोक्षदायिनी गंगा एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु पार कर लाल निशान की ओर बढ़ चला है। गंगा का पानी छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ रहा है। मंगलवार की शाम चार बजे तक जलस्तर 62.150 मीटर दर्ज किया गया।गंगा की रफ्तार ने तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अभी पिछली बाढ़ की चोट से ग्रामीण उबरे भी नहीं थे कि दूसरी बार पानी बढ़ने से दहशत का माहौल बन गया है। पिछली बार जलस्तर ने खतरे का बिंदु पार कर नया रिकॉर्ड बनाया था, जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई थी।बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावित हालात से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, ग्रामीण गंगा की हर लहर पर टकटकी लगाए हुए हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

विधायक अंकित भारती के आवास पर हुआ दलित प्रधानों का रात्रिभोज

सैदपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंकित भारती के...

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...