spot_img

315 बोर का तमंचा और कारतूस संग युवक गिरफ्तार

spot_img

ग़ाज़ीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन सैदपुर पर दबिश देकर एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय हमराह का0 जुगलेश दुबे, का0 सूरज कुमार व चिता मोबाइल के का0 रोहित सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन सैदपुर भितरी से बाहर गोमटी के पास दबिश दी गई। मौके पर बैठे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक माली पुत्र अमर सिंह माली, निवासी वार्ड संख्या-02, सैयदराजा थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 25 वर्ष बताया। तलाशी में उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लाइसेंस पूछने पर अभियुक्त पेश करने में नाकाम रहा और अपनी गलती की बात स्वीकार की। बरामद हथियार के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 302/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...