spot_img

जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, तीन दिन में सुधार की मांग

spot_img

गाजीपुर। शहर में पीजी कॉलेज से भूतहिया टांड़ तक की सड़क की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को गोरा बाजार पानी टंकी पर आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर रोष जताया और नगर पालिका प्रशासन को तीन दिन के भीतर सड़क को दुरुस्त करने की चेतावनी दी। शहर उपाध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन में सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन में शहर महासचिव मु. कौनेन, शाहनवाज, नियाज अहमद, राजेश गुप्ता, जिया उल हक, सर्वदानंद गुप्ता, यूनुस बाबू, इमरान, आर्यन चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। रईस अहमद ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और कांग्रेस जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...